मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के कार्यालय आदेश द्वारा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (प्रोफेसर, हिंदी-विभाग, सनातन धर्म कॉलेज) को भारतीय ज्ञान परम्परा समिति का लगातार तीसरी बार समन्वयक बनाया गया। इसके साथ डॉ. नवीन कुमार, डॉ. पीयूष शर्मा एवं डॉ. अनूप पटेल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
समिति के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि समिति वर्ष भर ( शैक्षिक सत्र 2026-27 ) में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित विभिन्न विषयों पर कार्यक्रमों, व्याख्यानों, संगोष्ठियों (सेमिनारों) वर्कशॉप, सम्मेलनों आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने का कार्य करेगी। विज्ञान-तकनीकि, इतिहास, साहित्य एवं धर्म-दर्शन आदि का तुलनात्मक अध्ययन, विवेचन एवं भारतीय ज्ञान के माध्यम से शोध के नवीन पहलुओं को उद्घाटित करना इन कार्यक्रमों की प्रमुख विशेषता होगी जिससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आशातीत लाभ होगा। इन कार्यक्रमों के प्रमुख विषयों में भारतीय ज्ञान परम्परा में शिक्षण विधियाँ; भारतीय ज्ञान परम्परा में शोध प्रविधि; भारतीय ज्ञान में गुरु शिष्य परम्परा का विकास; वैश्विक ज्ञान में भारत का योगदान; भारतीय ज्ञान परम्परा में चिकित्साशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में रसायनशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में भौतिकशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में तकनीकि का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में वास्तुशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में ज्योतिष शास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में जन्तुशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में वनस्पतिशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में दर्शनशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में धर्मशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में दर्शनशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में साहित्यशास्त्र का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में पंचमहाभूतों की अवधारणा; राष्ट्रीय एकता में सहायक भारतीय ज्ञान परम्परा; भारतीय ज्ञान परम्परा की वैश्विक उपादेयता; भारतीय भाषाओं में ज्ञान परम्परा; भारतीय ज्ञान परम्परा : अवधारणा और शैक्षणिक परिप्रेक्ष्य; भारतीय ज्ञान परम्परा : अनेकता में एकता; भारतीय ज्ञान परम्परा में सर्जनात्मकता; भारतीय ज्ञान परम्परा में सांस्कृतिक एकता; भारतीय ज्ञान परम्परा में वसुधैव कुटुंबकम् ; भारतीय ज्ञान परम्परा की भाषाई विरासत; भारतीय ज्ञान परम्परा का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य; भारतीय ज्ञान परम्परा में सांकेतिकता; भारतीय ज्ञान परम्परा का वैश्विक विस्तार; भारतीय ज्ञान परम्परा में शिक्षण एवं अधिगम; स्वतन्त्रता आंदोलन में भारतीय ज्ञान परम्परा की भूमिका; भारतीय भाषाओं की वैज्ञानिकता; विकसित भारत @2047 और भारतीय ज्ञान परम्परा; भारतीय ज्ञान परम्परा में विज्ञान का विकास; भारतीय ज्ञान परम्परा में सांस्कृतिक एकता, समानता और विश्वबंधुत्व; कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भारतीय ज्ञान परम्परा; भारतीय ज्ञान परम्परा में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना आदि शामिल होंगे।

खतौली कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर डीएम-एसएसपी ने स्पीड बोर्ड से गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा खतौली गंग नहर के निकट कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने खतौली में गंगनहर के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्पीड बोट में बैठकर गंग






