हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे में कावंड़ियों और राहगीरों से अभद्रता कर रहे दिल्ली के चार युवकों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। मामला कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के नजदीक का है। नशे में धुत्त आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर दिल्ली, विशाल पुत्र रमेश कुमार नई दिल्ली, नीरज पुत्र किशनलाल निवासी नई दिल्ली व धर्मेन्द्र पुत्र देव सिंह निवासी नई दिल्ली कांवडियों और आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता कर रहे थे। सूचना पर एसआई विकास रावत, सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल प्रीतम तोमर, अवनेश राणा और पीआरडी जवान अमजद के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया और धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान कर दिया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






