श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति, संयम और लोककल्याण का पावन पर्व : स्वामी रामभजन वन जी महाराज

Share :

हरिद्वार/डरबन (रिपोर्टर)। शिव शक्ति मेडिटेशन सेंटर, दक्षिण अफ्रीका के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी रामभजन वन जी महाराज ने श्रावण मास के शुभारंभ पर देश-विदेश के समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना, आत्मशुद्धि, तप, संयम और लोककल्याण का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार ऐसी धार्मिक मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान शिव कैलाश से राजा दक्ष की पावन नगरी कनखल (हरिद्वार) में विराजमान होते हैं। इसी आस्था के कारण देशभर से लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
स्वामी रामभजन वन जी महाराज ने कहा कि देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होने वाले चातुर्मास का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सत्य, सेवा, सदाचार, करुणा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मिक उन्नति का भी संदेश देता है। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन, संयम और सेवा-भाव के साथ यात्रा करने का आग्रह करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखें, गंगा की निर्मलता और पर्यावरण की रक्षा करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। स्वामी रामभजन वन जी महाराज ने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ समस्त श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें, सभी के जीवन से दुःख, कष्ट और बाधाओं का निवारण करें तथा विश्व में शांति, सद्भाव, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना का संचार करें।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई