भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का मंत्री कपिल देव ने किया शुभारंभ

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को रामलीला टिल्ला से भगवान दक्ष प्रजापति जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश एवं देशवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं, समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति जी का जीवन धर्म, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का अनुपम संदेश देता है। उनके आदर्श समाज को एकता, सद्भाव एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव ने बच्चों के साथ पारंपरिक चाक चलाकर मिट्टी के बर्तन भी बनाए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पारंपरिक हस्तशिल्प एवं कारीगरों की कला हमारी गौरवशाली विरासत है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक कलाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बच्चों के उत्साह एवं सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता, पारस्परिक भाईचारे तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवान दक्ष प्रजापति जी से प्रार्थना करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति जी की कृपा से समाज में सद्भाव, उन्नति और खुशहाली का वातावरण निरंतर बना रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं श्रद्धालुओं के अलावा संस्थापक ब्रह्मपाल प्रजापति, जयंती अध्यक्ष सचिन प्रजापति, पूर्व जयंती अध्यक्ष राहुल प्रजापति, संरक्षक सोनपाल प्रजापति, आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, प्रमुख समाजसेवी प्रभात प्रजापति, सभासद अर्जुन प्रजापति, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, श्यामसुंदर प्रजापति, सुभाष प्रजापति सहित गणमान्य मौजूद रहें।

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अपेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे पर मेधावियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे के अवसर पर इंजीनियर्स क्लब केन्द्रीय शाखा मुजफ्फरनगर एवं श्री राम पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृत्तीय वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई