मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य पदक जीतकर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में सफलता का इतिहास दोहराया ।
अंडर-19 टीम में साई बालियान (कक्षा 12-A2), अयान खान (12-A2), आयुष्मान (11-A1) एवं विवान (11-D) ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में विराज (7-D) एवं अर्जुन (7-F) ने प्रतियोगिता के तीसरे राउंड तक पहुँचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम महाना जी ने सभी खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और टीम भावना का परिणाम है तथा विद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






