मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अग्रवाल मार्केट स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर बृजपाल सिंह एवं कैमिस्ट एसोसिएशन के संगठन मंत्री सचिन त्यागी, अंशुल गुर्जर, राजीव चौधरी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की दवा व्यापारीयों के साथ वार्ता की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद मुजफ्फरनगर में होलसेल और रिटेल के लगभग 7000 मेडिकल लाइसेंसी कारोबारियों की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर समीक्षा की गई। वर्तमान में मुजफ्फरनगर में सुभाष चौहान कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रत्येक गांव, ब्लॉक, तहसील और शहर के प्रत्येक मोहल्ले गली में स्थित है। संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक घडी आम जनता से संवाद होता रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में व्यापारी सुरक्षित एवं भयमुक्त कार्य कर रहा है। इस अवसर पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राम भूल पुंडीर, प्रबंधक सुभाष राणा, कुलदीप राणा उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित





