मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जनपद में राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं निरीक्षण कार्यक्रम जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएमओ सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग अंतर्गत स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अध्ययन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में भी राज्य स्तर से भेजे गए असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (इवैल्यूएशन) विशेष कुमार के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीम दो दिन पूर्व जनपद में पहुंची थी तथा विगत दिवस से विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण प्रारंभ किया गया। इस मूल्यांकन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के नॉन डिलीवरी पॉइंट एवं डिलीवरी पॉइंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रसव संबंधी उपचार सेवाएं, जच्चा-बच्चा सुरक्षा व्यवस्थाएं, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि अब तक सदर ब्लॉक की 4 पीएचसी एवं 1 सीएचसी, मोरना ब्लॉक में भोपा सीएचसी सहित 6 पीएचसी तथा जानसठ ब्लॉक में सीएचसी जानसठ एवं पीएचसी मीरापुर का निरीक्षण किया जा चुका है। आज टीम द्वारा 6 अर्बन पीएचसी, जिला महिला चिकित्सालय (डीडब्ल्यूएच) एवं जिला पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा बुढ़ाना क्षेत्र की समस्त पीएचसी एवं एक सीएचसी का भी निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 65 सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों के साथ-साथ 10 से 15 बड़े निजी चिकित्सालयों का भी भ्रमण प्रस्तावित है। निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध आधुनिक प्रसव सेवाओं, तकनीकी संसाधनों, मानव संसाधन प्रबंधन एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भ्रमण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम भविष्य में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा राज्य स्तर पर नई स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही जनपद में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal